मनोरंजन

Alka Yagnik Birthday : सिंगर अलका याग्निक आज मना रही हैं अपना 55वां जन्मदिन

अलका याग्निक ने हिंदी सिनेमा को दिए हैं बेहिसाब सुपरहिट गाने

नई दिल्ली। मशहूर गायिका अलका याग्निक  का आज 55वां जन्मदिन है। इनका जन्म 20 मार्च, 1966 में हुआ था। अलका पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में जन्मी थीं।

बता दें कि अलका यागनिक ने उस उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी, जब बच्चों को संगीत की समझ तक नहीं होती। अलका यागनिक ने 6 साल की उम्र से ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। कोलकाता  के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं अलका ने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखा और फिर छोटी सी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया।

बताते चलें कि ‘प्यार की झंकार’  और ‘मेरे अंगने में’  जैसे गानों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अल्का ने हिंदी सिनेमा को बेहिसाब सुपरहिट गाने दिए हैं। अल्का याग्निक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल और शादीशुदा लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button