Breaking Newsउत्तर प्रदेशदिल्लीराज्य

मौसी से हो गया प्यार, घर पर आ धमकी गई ,बवाल के बाद पंचायत का फैसला; जल्‍द होगा दोनों का निकाह…

desk : एक युवक का अपने चचेरी मौसी से प्रेम हो गया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार के लोग एतराज करने लगे। युवक के घर वालों ने विरोध किया तो गुरुवार को युवती उसके घर पर धमक गई। लाख कोशिशों के बाद भी वह टस से मस नही हुई और युवक से निकाह पर अड़ी रही। आखिरकार पंचायत जुटी और पंचों ने निकाह के लिए दोनों परिवारों को राजी करा दिया। जल्दी ही दोनों का निकाह संपन्न होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बाबूपट्टी गांव के रहने वाले एक युवक के चाचा की ससुराल कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में है। अपने चाचा की ससुराल आते-जाते भतीजे का उनकी साली से इश्क़ हो गया। दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। इसके बाद दोनों में एक-दूसरे से मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो गया। इसकी भनक उनके घर वालों को हुई। युवक के परिजनों ने इसका विरोध किया। वह युवक की निकाह अन्य जगह कराने की तैयारी करने लगे। इसकी भनक जब युवती को हुई तो वह गुरुवार को युवक के घर पहुंच गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

युवती उससे निकाह की जिद्द पर अड़ गई। यह ख़बर गांव में जंगल के आग की तरह फैल गई। युवती की जिद्द को देखते हुए गांव में पंचायत इकट्ठा हुई। पांचों ने पंचायत शुरु कर दी। उन्होंने पहले मामले को हल करने का प्रयास किया, मगर युवती अपने इरादे से टस से मस नही हुई। आखिरकार पंचायत ने दोनों में निकाह कराने की सहमति बनाई। इसके बाद मामला शांत हुआ। अब जल्दी ही दोनों में निकाह की रस्म को पूरी की जाएगी। इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है दोनों परिवार शादी के लिए राजी हैं आधार कार्ड के हिसाब से दोनों प्रेमी प्रेमिका बालिग है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button