Tag Archives: congress

असम विधानसभा चुनाव : रुझानों में BJP आगे, कांग्रेस का सूपड़ा दिख रहा साफ

नई दिल्ली। असम में 126 विधानभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना रविवार को आठ बजे से जारी है। यहां मतगणना 34 जिलों में कड़े सुरक्षा उपायों और सभी कोविड -19 मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के बीच हो रही हैं। वहीं शुरुआती रुझानों में असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर सत्ता में वापसी करते दिख रही है। जबकि कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। 115 सीटों के रुझान में एनडीए को 76 और कांग्रेस गंठबंधन को 36 व अन्य के खाते में 3 सीट पर बढ़त दिख रही है। बता दें कि असम में तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में तीन चरणों में हुए चुनावों में कुल 82.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

बता दें कि असम में बीजेपी ने क्षेत्रीय असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ ‘मित्रजोत’ गठबंधन किया है। वहीं, कांग्रेस ने ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट, वाम दलों, आंचलिक गण मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर ‘महाजोत’ गठबंधन तैयार किया है। इस बार चार राज्य- असम, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु और एक केंद्र शासित प्रदेश- पुडुचेरी के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर टिकी हुई है।

उधर, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हम सरकार बनाएंगे यह स्पष्ट है। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। अभी आखिरी गिनती तक इंतजार करना पड़ेगा। अभी ट्रेंड हमारे पक्ष में है।

कांग्रेस ने कोरोना से निपटने में केजरीवाल सरकार को बताया फेल, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है और इस बीच कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर कोरोना महामारी से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। पत्र में अनिल कुमार ने लिखा है कि आरोप लगाया कि कोरोना संकट के बीच पिछले कुछ दिनों से अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है।

अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य आपदा के इस दौर में राज्य सरकार का कामकाज और प्रबंधन गैर जिम्मेदाराना है।  इसलिए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं​ आई है।

बंगाल में छठे चरण का मतदान जारी, जानिए अब तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठें चरण के मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी है। 4 जिलों की 43 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इस चरण में 27 महिलाओं समेत कुल 306 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल में आज छठे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 180 सीटों पर मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है। इस चरण के 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 10 हजार 897 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीन सौ छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों के कारण निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार समाप्त करने की अवधि बढाकर 72 घंटे कर दी है। मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू होकर और शाम साढे छह बजे तक चलेगा।

भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सभी 43 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस ने 12 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 23 उम्मीदवारों को खड़ा किया है। चुनाव आयोग ने कल कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइज़र और मास्क लगाए लोगों को ही मतदान करने की अनुमति होगी। यदि किसी व्यक्ति का तापमान निर्धारित से अधिक होता है तो उसे टोकन दिया जाएगा और मतदान के अंतिम घंटे में वोट देने के लिए कहा जाएगा।

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : 5वें चरण के लिए मतदान जारी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण का मतदान आज  (शनिवार) सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। मतदान साढ़े छह बजे तक जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल में इस चरण में 39 महिलाओं समेत 319 उम्मीदवार 6 जिलों में 45 विधानसभा सीटों के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एक करोड़ 12 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही आंध्र प्रदेश के तिरूपति और कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा नौ राज्यों के 12 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

इसके लिए 15 हजार 7 सौ 89 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी सभी 45 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने 42 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। कांग्रेस, वाम मोर्चा और उनकी सहयोगी इंडियन सेक्यूलर फ्रंट एक साथ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़ रही है।

बहुजन समाज पार्टी ने 32 उम्मीदवार खड़े किए हैं, सीपीआई (एम) ने 25 कांग्रेस ने 11, एआईएफबी ने 2 और आरएसपी, एनपीपी और सीपीआई ने एक-एक उम्मीदवार खड़े किए हैं जबकि 83 निर्दलीय के साथ अन्य़ 76 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में आठ चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं।

वहीं, कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने एक हजार पांच सौ की बजाय प्रति एक हजार मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाया है। कोविड-19 संक्रमित या कोविड 19 के संक्रमण की आशंका वाले मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरिज आफताब ने कल कोलकाता में कोविड 19 महामारी के दौरान चुनाव प्रचार से संबंधित मुद्दों पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग द्वारा तय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने पर सहमति व्यक्त की। कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाकी बचे तीन चरणों के लिए चुनाव प्रचार के समय में कमी की है। इन तीन चरणों में चुनाव प्रचार मतदान से 72 घंटे पहले ही समाप्त हो जाएगा। आयोग ने शाम सात बजे से सुबह 10 बजे तक चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है।

इसके अलावा आज पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश के तिरूपति और कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। साथ ही नौ राज्यों के 12 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस उपचुनाव में राजस्थान की तीन, कर्नाटक की दो और गुजरात, झारखंड, मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र, मिजोरम, तेलंगाना और उत्तराखंड की एक-एक विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है।

ओ़डिशा के पीपली विधानसभा सीट का उपचुनाव कांग्रेस उम्मीदवार अजीत मंगाराज की मृत्यु के बाद स्थगित कर दिया गया है और नागालैंड की नोकसान विधानसभा सीट से एकमात्र उम्मीदवार एच चौबा चांग को निर्विरोध चुन लिया गया था। मध्यप्रदेश के दमोह विधानसभा सीट, गुजरात के मोडवा हडक सीट, महाराष्ट्र के पंधरपुर विधानसभा सीट, राजस्थान की राजसमंद, सूजनगढ़ और सहारा विधानसभा सीट सहित कुल 12 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

 

 

विपक्ष पर बरसे PMMODI, कहा- डीएमके गठबंधन की सरकार बनी तो बढ़ जाएंगे महिलाओं के अपमान के मामले  

नई दिल्ली। तमिलनाडु के धारापुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक चुनावी जनसबा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री कांग्रेस, डीएमके और लेफ्ट गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन की सरकार बनी तो यहां महिलाओं के अपमान के मामले बढ़ जाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को तमिलनाडु की संस्कृति पर बहुत गर्व है। मेरी जिंदगी का सबसे खुशी का पल तब था, जब मुझे दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल में संयुक्त राष्ट्र में कुछ शब्द कहने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए का विकास का एजेंडा है और दूसरी तरफ कांग्रेस और डीएमके का वंशवाद का एजेंडा है। उनके नेताओं के भाषण में आपको देने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं है। वो मुश्किल से अपने विजन और काम की बात करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज यहां से कांग्रेस और डीएमके को कहना चाहता हूं कि कृपया अपनी पार्टी के नेताओं को काबू में रखो। मैं कांग्रेस और डीएमके को बताना चाहता हूं कि तमिलनाडु के लोग हर चीज पर गौर कर रहे हैं, वो राज्य की म​हिला का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कल पश्चिम बंगाल में एक बुजुर्ग महिला शोवा मजूमदार की जान चली गई। कुछ हफ़्ते पहले हम सबने देखा कि TMC के गुंडों ने क्रूरता से उन पर हमला किया क्योंकि उनकी विचारधारा अलग थी। ये लंबे समय तक समाचारों में रहा लेकिन क्या कांग्रेस ने सहानुभूति जताई? क्या DMK और लेफ्ट ने निंदा की?

 

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी, कहा- कांग्रेस का का मतलब कन्फ्यूज पार्टी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को केरल के मलमपुझा में रोड ​शो किया। रोडशो के दौरान गृह मंत्री शाह ने सोने की तस्करी मामले को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब कन्फ्यूज पार्टी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अमृत योजना के तहत 1100 करोड़ रुपये की लागत से शहरों को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। नेशनल हाइवे के लिए 65,000 करोड़ रुपये केरल के लिए देने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है। कोच्चि मेट्रो के विकास के लिए 1957 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने भेजे हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि हाल ही में पीएम मोदी ने केरल के लिए 2,000 मेगावाट एचवीडीसी का उद्घाटन किया है। इस परियोजना में उपयोग किए जा रहे सभी घटक स्वदेशी हैं। आत्मनिर्भर भारत का इससे बेहतर उदाहरण नहीं हो सकता। कासरगोड में 50 मेगावाट क्षमता की एक और सौर योजना केंद्री सरकार द्वारा विकसित की गई है।

गृह मंत्री ने दावा किया कि केरल में दो बाढ़ आई हैं और 500 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए वामपंथी सरकार हमारी सेना को बहुत देर से बुलाती है।  उन्हें केरल के लोगों के जीवन की परवाह नहीं है।

असम विधानसभा चुनाव : Congress पर जमकर बरसे PMMODI, कहा- कांग्रेस का मतलब है, विनाश की गारंटी

नई दिल्ली। असम के सिपाझार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज असम राइफल्स का 186वां स्थापना दिवस है।  असम राइफल्स का देश की रक्षा में गौरवमयी इतिहास रहा है। मैं असम की धरती से असम की शौर्य परंपरा का अभिनंदन करता हूं।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज असम के हर हिस्से में एकसमान विकास हो रहा है, जबकि हर बात में भेदभाव करना उनकी (कांग्रेस) की आदत और संस्कार है। हमने शांति के पुल बांधे हैं। 5 साल में हिंसा पर लगाम लगी है, जबकि कांग्रेस के शासन में​ हिंसा आम बात थी।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के दशकों साल के शासन के बाद भी असम में सिर्फ 3 बड़े पुल बन पाए थे। लेकिन एनडीए सरकार के 6 सालों के भीतर ही असम में ढोला सदिया, बोगीबील, सरायघाट समेत कई पुल आज काम करना शुरू कर चुके हैं। इनके अलावा यहां अनेक पुलों पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब है, विनाश की गारंटी। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है- अस्थिरता, गरीबों से विश्वासघात, चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों को धोखा देना, हिंसा और अलगाववाद, घुसपैठियों को बढ़ावा देना। कांग्रेस के लिए घुसपैठिए ही सब कुछ हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास आज ना नेता है, ना ही सही नीयत है। कांग्रेस अब एक ही नीति पर चल रही है- झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ और किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करो। इसलिए आपको कांग्रेस से सावधान रहना है।

असम में गृह मंत्री अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- राहुल गांधी का असम दौरा पिकनिक से ज्यादा कुछ नहीं है

नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम के उदलगुड़ी में एक चुनावी जनसबा को संबोधित किया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अ​भी राहुल बाबा असम के दौरे पर आए हैं, उनके लिए असम का दौरा पिकनिक से ज़्यादा कुछ नहीं है। वो जब श्रमिकों की बात करते हैं तो मुझे बहुत हंसी आती है। 4-4 पीढ़ी तक जिन्होंने शासन किया हो, लेकिन चाय बगान के श्रमिकों के लिए कुछ न किया हो, वो भला कैसे कुछ कर सकते हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि असम अब विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। मगर बदरुद्दीन जैसे लोग जो शांति नहीं चाहते हैं, घुसपैठ कराना चाहते हैं, अतिक्रमण करना चाहते हैं, उन्हें रोकने का काम कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सबको झगड़ाकर अपनी राजनीति करती है। ये बदरुद्दीन अजमल के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे तो हम घुसपैठ नहीं रोक पाएंगे। घुसपैठ रोकने का काम मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही कर सकती है। असम को आतंकवाद से मुक्त रखने का काम मोदी जी ही कर सकते हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यहां 15 साल तक यहां कांग्रेस की सरकार रही, अलग-अलग प्रकार के आतंकवादी संगठन गोलियां चलाते थे, लोगों को और हमारे सुरक्षा बलों को मार देते थे, लेकिन इन 5 वर्षों में 2,000 आतंकवादियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में प्रवेश किया है और असम आतंकवाद मुक्त हो गया है।

असम के बोकाखाट में PMMODI ने Congress को सुनाई खरी-खरी, कहा- कांग्रेस मतलब कंफ्यूजन की गारंटी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के बोकाखाट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 50 साल से ज्यादा असम पर राज करने वाले लोग आजकल असम को पांच गारंटी दे रहे हैं। असम के लोग इनकी रग-रग से वाकिफ हैं। इन लोगों को झूठे वायदे करने की, झूठे घोषणापत्र बनाने की आदत पड़ गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये अब तय हो गया है कि असम में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। असम में दूसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी।  उन्होंने कहा कि आज मैं यहां बैठी हमारी सभी माताओं, बहनों, बेटियों को आदरपूर्वक कह सकता हूं कि आपने जिस जिम्मेदारी और जिन उम्मीदों के साथ भाजपा की सरकार चुनी थी, उसे पूरा करने के लिए हमने जी-जान से मेहनत की है।

पीएम मोदी ने कहा कि  कांग्रेस राज में सवाल था कि ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों के बीच आपस में कनेक्टेविटी कैसे बढ़े? NDA के सेवाकाल में ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक पुल बन रहे हैं, पुराने अधूरे पुलों को पूरा किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में असम के सामने सवाल था कि असम को लूटने से कैसे बचाएं? NDA के सेवाकाल में आज असम पूरे सामर्थ्य के साथ नई बुलंदियों को छूने के लिए आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस राज में सवाल था कि ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों के बीच आपस में कनेक्टेविटी कैसे बढ़ें।

पीएम मोदी ने कहा कि आपको याद रखना है कि कांग्रेस मतलब झूठे घोषणापत्र की गारंटी। कांग्रेस मतलब कंफ्यूजन की गारंटी। कांग्रेस मतलब अस्थिरता की गारंटी। कांग्रेस मतलब, बम, बंदूक और ब्लॉकेड की गारंटी। कांग्रेस मतलब हिंसा और अलगाववाद की गारंटी। कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी, घोटालों की गारंटी। उन्होंने कहा कि BJP के नेतृत्व में NDA सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन आज के कांग्रेस नेताओं को तो सिर्फ सत्ता से मतलब है वो चाहे कैसे भी मिले। असल में कांग्रेस का खज़ाना अब खाली हो गया है उसे भरने के लिए इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए।

असम : करीमगंज में कांग्रेस पर जमकर बरसे PMMODI, कहा- Congress के पास न तो नेता है, न ही नीति है  

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बृहस्पतिवार को असम के करीमगंज में चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ये सुखद संयोग ही है कि आज असम में अपनी चुनावी सभाओं का आरंभ मै बराक वैली से कर रहा हूं। तीन दशक पहले जब देश में भाजपा का उतना विस्तार नहीं हुआ था, तब भी बराक वैली ने 15 में से 9 सीटें भाजपा को दी थीं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज असम में विकास और विश्वास की लहर है।  असम में शांति और समृद्धि का विश्वास है। आज असम में एक ही मुद्दा है विकास, तेज विकास, निरंतर विकास, सबका विकास।

उन्होंने कहा कि दशकों पहले ये पूरा क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी वाले हिस्सों में से एक था। लेकिन बरसों तक चले कांग्रेस के भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति ने असम को सबसे अधिक डिस्कनेक्टिड राज्यों में शामिल कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम के पुराने गौरव को लौटाने के लिए पारंपरिक ट्रेड रूट को फिर से मजबूत करने का प्रयास हो रहा है। जलमार्गों को बड़े कॉर्गो परिवहन के लिए भी तैयार किया जा रहा है। सिलचर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ये क्षेत्र आयात-निर्यात का हब बन सके।

पीएम मोदी ने कहा कि आज एक तरफ जहां भाजपा की नीति है, भाजपा का नेतृत्व है और भाजपा की नेक नीयत है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस है- जिसके पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा है। आज कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि किसी भी हद तक जा सकती है, किसी के साथ भी हाथ मिला सकती है। ये विचित्र स्थिति आज पूरा देश देख रहा है। पश्चिम बंगाल में जिन वामपंथियों के साथ वो लाल-सलाम कर रहे हैं, उन्हीं के साथ केरल में नूरा-कुश्ती चल रही है।