Top Newsजम्मू कश्मीरराष्ट्रीय न्यूज

देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनीं कश्मीर की आयशा अजीज

16 साल की उम्र में ही आयशा ने हासिल कर लिया था स्‍टूडेंट पायलट लाइसेंस

नई दिल्ली। महिलाएं अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। आज के समय में किसी भी काम में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर की रहने वाली आयशा अजीज ने एक बड़ा इतिहास रचा है। आयशा अजीज सबसे कम उम्र में देश की महिला पायलट बन गई हैं। आयशा का यह कारनामा न सिर्फ प्रेरणा स्रोत है, बल्कि कश्मीरी महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का प्रतीक भी है।

“> आयशा अजीज ने बताया कि मुझे हवाई यात्रा करना और लोगों से मिलना अच्छा लगता है। जिस कारण से मैंने पायलट बनने का निर्णय लिया। पायलट बनने के लिए आपका मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत ज़रूरी है।  बता दें कि आयशा ने साल 2011 में महज 16 साल की उम्र में ही स्‍टूडेंट पायलट लाइसेंस हासिल कर लिया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button