Breaking NewsTop News

एक परिवार एक टिकट का नियम लागू किया कांग्रेस पार्टी ने , 5 साल की सेवा के बाद मिलेगा टिकट, पढ़िए पूरी खबर…

कई राज्यों में हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

desk : कई राज्यों में हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके मद्देनजर पार्टी की ओर से अब कई तरह के प्रावधान किये जा रहे हैं। उदयपुर में आयोजित चिन्तन शिविर में पार्टी की ओर से इसकी सिफारिश की है। नए प्रावधान के मुताबिक अब कांग्रेस पार्टी में एक परिवार में केवल एक ही टिकट मिलेगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में बड़ी संख्या में पैराशूट उम्मीदवार उतारे जाते रहे हैं। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी ऐसा हो चुका है। अब पैराशूट उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया जाएगा, उन्हें भी पहले 5 साल संगठन में काम करना पड़ेगा। वहीँ कांग्रेस नेता के परिवार के किसी दूसरे सदस्य को टिकट तभी दिया जाएगा, जब वह पांच साल से एक्टिव हो।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बताते चलें की कांग्रेस में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर कई मंत्रियों और नेताओं के परिवारों को एक से ज्यादा टिकट दिए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को लोकसभा चुनाव में जोधपुर से टिकट दिया गया था। मंत्री महेंद्र जीत मालवीय की पत्नी रेशम मालवीय को बांसवाड़ा जिला प्रमुख बनाया गया। वहीं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा से सांसद हैं। कांग्रेस में राजनीतिक परिवारों की लंबी कतार है, जिन्हें बार बार टिकट मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button