Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

देश में फिर से बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने

इस दौरान 14 हजार 392 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। वहीं सात लाख 37 हजार 830 सैंपल टेस्ट हुए। लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आई है। एक बार फिर से देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। रविवार सुबह 8 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18 हजार 711 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 100 लोगों की मौत हो गई।

इस दौरान 14 हजार 392 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। वहीं सात लाख 37 हजार 830 सैंपल टेस्ट हुए। लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ 12 लाख 10 हजार 799 मामले समाने आ गए हैं। वहीं एक लाख 57 हजार 756 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस बढ़कर एक लाख 84 हजार 523 हो गया है। एक करोड़ आठ लाख 68 हजार 520 मरीज ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का  1.65 फीसद है। वहीं रिकवरी रेट कुल मामलों का 96.95 फीसद है। डेथ रेट 1.41 फीसद है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक देशभर में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक कुल 22 करोड़ 14 लाख 30 हजार 507 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। वहीं अब तक कुल दो करोड़ नौ लाख 22 हजार 344 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

महाराष्ट्र: 90 हजार से अधिक मामले सक्रिय

सक्रिय मामलों में लगातार ब़़ढोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 94,115 सक्रिय मामले हैं। जबकि, पंजाब में भी इनकी संख्या पांच हजार को पार करते हुए 7164 पर पहुंच गई है। केरल में शनिवार को 2,791 नए मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,517 लोग पूरी तरह से संक्रमण मुक्त भी हुए। राज्य में अब तक कुल 10.75 लाख संक्रमित पाए जा चुके हैं और 4,287 लोगों की जान भी जा चुकी है। तमिलनाडु में 562 नए मामले मिले हैं और चार लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंक़़डा 8.54 लाख और मृतकों की संख्या 12,517 हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button