Breaking NewsTop Newsराष्ट्रीय न्यूज

उपराष्ट्रपति पद के लिए भाजपा आज तय कर सकती है उम्मीदवार का नाम, इन नामों की है चर्चा…

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय बोर्ड उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने उम्मीदवार के चयन के

DESK : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय बोर्ड उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने उम्मीदवार के चयन के लिए आज शाम को बैठक करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता इस बैठक में भाग लेंगे। इसके अलावा 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले भाजपा के सभी सांसदों की एक और बैठक होगी। राष्ट्रपति पद के चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से स्पष्ट रूप से मजबूत स्थिति में हैं। भाजपा ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मुर्मू का चयन किया। यदि मुर्मू चुनाव जीत जाती हैं, तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

‍वहीं उपराष्ट्रपति पद के लिए संभावित उम्मीदवार को लेकर कई नामों की चर्चाएं चल रही है। हाल ही में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय से इस्तीफा देने वाले मुख्तार अब्बास नकवी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम भी लिया जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के नाम की भी चर्चा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राजनीतिक विश्लेषक अब यह देखने को उत्सुक हैं कि क्या पार्टी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अपने किसी अधिक अनुभवी नेता को चुनेगी। पार्टी ने 2017 में राष्ट्रपति पद के लिए बिहार के तत्कालीन राज्यपाल राम नाथ कोविंद को चुनकर सभी को हैरान कर दिया था। उसने उपराष्ट्रपति पद के लिए तत्कालीन कैबिनेट मंत्री एम वैंकेया नायडू को उम्मीदवार बनाया था, जो भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। कोविंद और नायडू ने देश के दो सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर आसानी से जीत हासिल कर ली थी। भाजपा इस बार भी अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मजबूत स्थिति में है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देश के उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। संसद में सदस्यों की मौजूदा संख्या 780 है, जिनमें से केवल भाजपा के 394 सांसद हैं, जबकि जीत के लिए 390 से अधिक मतों की आवश्यकता होती हैं मौजूदा उपराष्ट्रपति नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई है और चुनाव छह अगस्त को होगा। संसदीय बोर्ड भाजपा की शीर्ष संगठनात्मक इकाई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई अन्य नेता संसदीय बोर्ड में शामिल हैं। भाजपा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) जैसे सहयोगी दलों से विचार-विमर्श करेगी। वह उम्मीदवार के चयन को लेकर सर्वसम्मति बनाने के लिए विभिन्न दलों से बात करेगी। इस बात के संकेत हैं कि विपक्ष राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की तरह उपराष्ट्रपति पद के लिए भी अपने उम्मीदवार को खड़ा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button