Tag Archives: Republic Day 2021

लाल किले के गुंबद पर चढ़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई थी हिंसा

नई दिल्ली। दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुए हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ एक और आरोपित लगा है। पुलिस ने जसप्रीत सिंह उर्फ सन्नी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित 26 जनवरी को लाल किले पर हुए हिंसा में शामिल रहा है। वह लाल किले के गुंबद पर चढ़ा भी था।

मिली जानकारी के मुताबिक जसप्रीत सिंह उर्फ सन्नी दिल्ली के स्वरुप नगर इलाके का रहने वाला है। पुलिस की तरफ से जारी एक तस्वीर में दिख रहा है कि जसप्रीत सिंह लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपितों में शामिल मनिंदर सिंह उर्फ मोनी के पीछे गुंबद पर खड़ा दिखाई दे रहा है। मनिंदर सिंह उर्फ मोनी लाल किले पर तलवार लहराया था। पुलिस का कहना है कि जसप्रीत सिंह उपद्रव के दौरान गलत इशारे करते भी दिखाई दिया था।

फिलहाल आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हिंसा के दौरान और कितने लोग शामिल थे जो जसप्रीत के जानकार हैं। बता दें कि इस मामले में दीप सिद्धू और मनिंदर सिंह उर्फ मोनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन लोगों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पिछले महीने 26 जनवरी को कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। आरोप है कि पुलिस के बताए मार्गों पर न जाकर कुछ लोग दिल्ली में घुस गए और कई इलाकों में जमकर तोड़फोड़ और हिंसा की। इस दौरान 350 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल भी हुए। उपद्रव के दौरान कई लोग बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए लाल किले तक पहुंच गए और लाल किले पर चढ़कर एक धार्मिक झंडा भी फहराया गया। जब सुरक्षाकर्मियों ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया था।

खुशखबरी : गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली पुलिस का प्रदर्शन सबसे बेहतर   

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय की निर्णायक समिति ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों के नाम ऐलान कर दिया। इसमें तीनों सेनाओं में जाट रेजिमेंट की टीम और केंद्रीय बलों में दिल्ली पुलिस की टीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इसका चयन अन्य प्रतिस्पर्धी बलों के आकलन के बाद किया गया है। आकलन करने के लिए एक निर्णायक समिति बनाई गई थी। उसने दिल्ली पुलिस की टुकड़ी  को श्रेष्ठ पाया है।

 

 

आर्या न्यूज की खबर का असरः गणतंत्र दिवस के मौके पर बेची जा रही थी अवैध शराब, एक्शन में आई पुलिस

नई दिल्ली। बुलंदशहर में गणतंत्र दिवस पर शराब की अवैध बिक्री का वीडियो वायरल होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें की वीडियो में शराब के ठेके के बाहर ब्लेक में शराब की बिक्री की जा रही थी, तो वहीं ठेके बन्द होने का हवाला देकर शराब को ओवर रेटिंग की जा रही थी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को जब आर्या न्यूज ने चलाया तो घटना पर पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए संज्ञान लिया और मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। बता दें कि बुलंदशहर पुलिस ने आर्या न्यूज के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा-

ठेकों के सेल्समैन द्वारा कल ठेके बंद होने के बाद भी अनाधिकृत रूप से शराब बेची जा रही थी जिसके संबंध में सेल्समैनो के विरुद्ध थाना स्याना एवं थाना खुर्जा नगर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूरा मामला बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र का है। जहां प्रशासन की नाक के नीचे ब्लैक में शराब की बिक्री चलती रही और पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकी जहरीली शराब पीने से 06 लोगों की मौत चुकी थी पर प्रशासन अवैध शराब के कारोंबारियों पर लगाम लगाने में नाकाम नजर आई।

https://youtu.be/PsK0w-FsD6A

दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड हुई उग्र, पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ जमकर मचाया उत्पात

नई दिल्ली। दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड उग्र हो गई। पुलिस की शर्तों पर किसान संगठनों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी मंगलवार को आंदोलनकारियों ने दिल्ली के अंदर खूब उत्पात मचाया।

आईटीओ पर बवाल के बीच करीब दो दर्जन ट्रैक्टरों पर सवार सैकड़ों किसान लाल किला परिसर में पहुंच गए, जहां उन्होंने हंगामा शुरू करने के साथ लाल किले पर संगठन का झंडा फहरा दिया। यह झंडा वहां फहराया गया है, जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं।

अक्षरधाम से पहले एनएच-24 पर किसानों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस को किसानों पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

ब्रिटेन के पीएम ने भारत को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भारत मेरे दिल के बेहद करीब

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। बोरिस जॉनसन ने भारत को अपने दिल के बेहद करीब बताया।

जॉनसन ने ट्वीट कर कहा कि आज भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं, भारत मेरे दिल के बहुत करीब है।

हापुड़ : धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र, लोगों में दिखा देशभक्ति का जज्बा

हापुड़। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे हापुड़ शहर में देश भक्ति का जज्बा दिखाई दिया। सरकारी और निजी इमारतें तिरंगे के रंग में रंगी नजर आईं। शहर में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखा। सड़कों पर वाहन भी तिरंगे के रंग में रंगकर देशभक्ति दिखाते रहे। डीएम अदिति सिंह  ने कलेक्ट्रेट में झंडा फहराकर  पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इस मौके पर एसपी नीरज कुमार जादोन व जिला जज मौजूद रहे। साथ ही इस मौके पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

जिले के गांव देहात में बच्चों ने घरों की छत व अपनी साइकिलों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति दिखाई। अपने ढंग से देश के प्रति सम्मान व प्रेम प्रकट किया। आटो चालकों से लेकर वाहन चालक भी तिरंगा लगाकर वाहन चलाते नजरक आए।

Republic Day Special: गणतंत्र का सबसे अहम भाग ‘संविधान’

26 जनवरी भारतीय इतिहास की वो स्वर्णिम तिथि है, जब समूचे देश को एक सूत्र में बांधने वाली किताबा, यानी भारतीय संविधान को लागू किया गया था। कैसे बना था संविधान और क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी?

जानिए संविधान से जुड़ी हर सुनी-अनसुनी कहानी और सच, पल्लवी रविंद्र सिंह के साथ आर्या न्यूज पर

https://youtu.be/SA6m1k6dplg

72वें गणतंत्र के जश्न में डूबा देश, राजपथ पर हुआ भारत की संस्कृति और रक्षा ताकतों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। आज 72वां गणतंत्र दिवस है। पूरा देश गणतंत्र के जश्न में डूबा है। दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झंडा फहराकर राष्ट्रगान की धुन के बीच 21 तोपों की सलामी लेकर समारोह का शुभारंभ किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।

बता दें कि आजादी के बाद भारत में 26 जनवरी 1950 को सविधान लागू हुआ था। संविधान की स्थापना दिवस के रूप में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन को हर साल बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। हालांकि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कई बदलाव किए गए हैं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक विजय चौक पर देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा देखने को मिला। राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ भव्य परेड देखा।

राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर की झलक देखने को मिली। झांकी की थीम अयोध्या-उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत है।

राजपथ पर भारत की संस्कृति के रंगों और रक्षा क्षेत्र की ताकत का प्रदर्शन किया गया। अत्याधुनिक हथियारों, मिसाइलों, लड़ाकू विमानों व जहाजों और भारतीय सैनिकों के दस्तों ने किसी भी चुनौती से निपटने की देश की ताकत का अहसास कराया। सबसे अंत में रोमांच से भर देने वाले युद्धक विमानों को राजपथ के उपर से हैरतअंगेज कारनामों के साथ उड़ान भरते दिखाई दिए।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित  

रामपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। परेड की सलामी के बाद कैबिनेट मंत्री ने उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत आलाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कि भारत देश  लोकतांत्रिक देश है। हर व्यक्ति चाहे वह किसान हो चाहे वह मजदूर हो कोई भी समाज का व्यक्ति हो उसको लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन कुछ लोग किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग किसानों के हितैषी ना थे ना हैं और ना रहेंगें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहां तक सवाल किसानों का है तो किसानों के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम किसानों की नियत पर किसी तरह का कोई शक नहीं करते, जो भी भ्रम का माहौल पैदा करने की कोशिश की गई थी वह जल्द से जल्द साफ हो जाएगी।

रिपोर्ट- सुरेश कुमार