Breaking NewsTop Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज
Trending

देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 39 हजार नए मामले,कोरोना के एक्टिव केस में 5,372 की गिरावट हुई

देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 39 हजार नए मामले,कोरोना के एक्टिव केस में 5,372 की गिरावट हुई

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के बाद फिर से गिरावट आई है। देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन राहत देखने को मिली है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 39 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को संक्रमण के 39,070 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस में 5,372 की गिरावट हुई है। शुक्रवार को भी एक्टिव केस में 1948 की कमी आई थी। बीते 24 घंटे में 491 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, जबकि 43,910 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। रिकवरी का यह आंकड़ा 19 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है। तब 45,356 लोग ठीक हुए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

1. केरल-यहां शनिवार को 20,367 लोग संक्रमित पाए गए। 20,265 लोग ठीक हुए और 139 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल 1.78 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।2. महाराष्ट्र-यहां शनिवार को 6,061 लोग संक्रमित पाए गए। 9,356 लोग ठीक हुए और 128 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल 71,050 मरीजों का इलाज चल रहा है।3. दिल्ली-दिल्ली में शनिवार को 72 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 22 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हुई। यहां 565 मरीजों का इलाज चल रहा है।4. उत्तर प्रदेश-यहां शनिवार को 27 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 58 लोग ठीक हुए और 2 की मौत भी हुई। यहां 586 मरीजों का इलाज चल रहा है।5. मध्यप्रदेश-यहां शनिवार को 13 नए मामले सामने आए और 15 मरीज ठीक हुए। 156 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।6. राजस्थान-यहां शनिवार को 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 15 मरीज ठीक हुए। फिलहाल 237 मरीजों का इलाज चल रहा है।7. गुजरात-राज्य में शनिवार को 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 27 मरीज ठीक हुए। यहां 196 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।​​​​​​​देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। 

[ads2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button