Breaking NewsTop News

शेयर बाजारों में गिरावट की आंधी में उड़ी मस्क से लेकर अडानी तक की दौलत, अरब डॉलर का झटका…

अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार की बड़ी गिरावट का असर दुनिया के सबसे बड़े रईस...

DESK : अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार की बड़ी गिरावट का असर दुनिया के सबसे बड़े रईस टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से लेकर 10वें नंबर पर काबिज सर्गी ब्रिन तक के नेटवर्थ बड़ा असर डाला है। एलन मस्क को एक ही दिन में 14.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। गुरुवार को एलन मस्क की कंपनी Tesla ने भी घुटने टेक दिए। इस स्टॉक में 8.54 फीस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका सीधा असर उनकी दौलत पर पड़ा और अब उनका कुल नेटवर्थ 201.4 अरब डॉलर रह गया है। गिरावट की आंधी में टॉप-10 अरबपतियों की करीब 37 अरब डॉलर की दौलत उड़ गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंउेक्स के मुताबिक बर्नार्ड आर्नाल्ट की संपत्ति 3.1 अरब डॉलर घटकर 136 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस को 4 अरब डॉलर का झटका लगा है। उनकी कुल संपत्ति अब 129.4 अरब डॉलर रह गई है। Amazon.com के शेयर 3.72 फीसद गिरकर 52 हफ्ते के लो 101.26 डॉलर के करीब आ गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बिल गेट्स की संपत्ति में भी 1.8 अरब डॉलर की सेंध लगी है। अब वह 120.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। निवेश गुरु वॉरेन बफेट भी इस गिरावट से बच नहीं पाए हैं और उनकी दौलत भी 3.5 अरब डॉलर घटकर 97.4 अरब डॉलर रह गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार की गिरावट का असर गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की दौलत पर भी पड़ा। अडानी ने एक ही दिन में 1.5 अरब डॉलर गंवाए तो अंबानी ने 1.4 अरब डॉलर। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में छठे नंबर पर काबिज अडानी की कुल संपत्ति 95.7 अरब डॉलर रह गई है। इसके बावजूद वह एशिया के सबसे बड़े रईस हैं। वर्ल्ड टॉप-10 बिलेनियर की लिस्ट में सातवें नंबर पर अंबानी हैं, जिनकी कुल दौलत 94.8 अरब डॉलर रह गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button