Top Newsराष्ट्रीय न्यूजवीडियो

बदायूं महिला गैंगरेप मामलाः मृतक महिला को न्याय कब?

इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पुजारी पुलिस की गिरफ्त से अब तक फरार है। पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला के साथ हैवानियत की गैंगरेप वारदात ने लोगों को अंदर तक हिलाकर रख दिया है। रेप के साथ ही पीड़िता के साथ जिस तरह की दरिंदगी हुई वह इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। इस बीच गुरुवार को राष्‍ट्रीय महिला आयोग की सदस्‍य चंद्रमुखी देवी बदायूं पहुंची। जहां पर उन्होने विवादित बयान दे डाला उन्होंने महिला के घर से बाहर निकलने के समय पर ही सवाल उठा दिए। चंद्रमुखी देवी ने महिलाओं के घर से बाहर निकलने के समय और किसके साथ जाएं, इस पर भाषण दे दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कभी भी किसी के प्रभाव में समय-असमय नहीं पहुंचना चाहिए। हालांकि आपको बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पुजारी पुलिस की गिरफ्त से अब तक फरार है। पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।

आज की चर्चा इसी मुद्दे पर देखिए पल्लवी रविंद्र सिंह के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button