BIG BOSS 16Breaking NewsNEWSराज्यराष्ट्रीय न्यूज

गांजा पीकर 6 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट…. भगवान शिव ने मांगी थी बलि…

आरोपी मूल रूप से बिहार के निवासी हैं...

DESK : दिल्ली के लोधी कालोनी में दो लोगों ने कथित तौर पर ‘मानव बलि’ के नाम पर छह वर्षीय एक बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी और उसके माथे पर भी हमला किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान विजय कुमार और अमर कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के निवासी हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के समय आरोपी नशे में थे। आरोपियों में से एक ने पुलिस को बताया कि हमने भगवान शिव का प्रसाद खाया था। उसे एक सपना आया, जिसमें भोले बाबा एक बच्चे की बलि मांग रहे थे। सपना देखने के बाद वे बच्चे को अपनी झुग्गी के अंदर ले गए और रसोई के चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृत बच्चे के माता-पिता मजदूर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि विजय और अमर ने अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया है कि उन्होंने ‘‘समृद्धि” हासिल करने के लिए बच्चे की हत्या कर दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस ने कहा कि ये सभी एक ही झुग्गी में रह रहे थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे जब बच्चा अपने शेड में जा रहा था तो आरोपी ने उसे खाना बनाने वाले स्थान पर बुलाया तथा पहले उसके सिर पर वार किया और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि लड़के के पिता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button