BIG BOSS 16Breaking NewsENTERTAINMENTLifestyleराज्य

बिग बॉस 16 में आकर फंस गए साजिद खान…. भड़की सोना महापात्रा…पढ़िए

सोना महापात्रा ने अनु मलिका और कैलाश खेर को भी घसीटा....

 DESK : फिल्ममेकर साजिद खान को बिग बॉस 16 में देखकर कई लोगों का गुस्सा भड़क गया है। इनमें सिंगर सोनामहापात्रा भी शामिल हैं। सोना ने साजिद के खिलाफ कई ट्वीट्स किए हैं। उन्होंने चैनल के खिलाफ भी गुस्सा निकाला है। सोना ने अपने ट्वीट्स में फरहान अख्तर और जावेद अख्तर को टैग किया है। उनको याद दिलाया है कि वे साजिद को पर्सनली जानते हैं तो उनके खिलाफ कुछ करते क्यों नहीं। इतना ही नहीं सोना ने अनु मलिका, कैलाश खेर, सुहेल शाह और विकास बहल के खिलाफ भी लिखा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सोना महापात्रा ने अनु मलिक को भी घेरा : सोना ने लिखा है, साजिद खान अब एक रिऐलिटी शो में हैं। अनु मलिक भी म्यूजिक रिएलिटी शो जज कर रहे हैं, कैलाश खेर? टीवी पर सिलेब्रिटी जज हैं। इंडियामीटू मूवमेंट के दौरान कई महिलाएं इनकी करतूतें बता चुकी हैं। एक और ट्वीट में उन्होंने विकास बहल और सुहेल सेठ के नाम भी लिए हैं। सोना ने रीसेंट ट्वीट्स में जावेद अख्तर को टैग किया है

साजिद पर लग चुके सनसनीखेज आरोप : बता दें कि मीटू मूवमेंट के दौरान साजिद खान पर कई महिलाओं ने सनसनीखेज आरोप लगाए थे। उसके बाद से साजिद लाइम लाइट से दूर हैं। उन्होंने शो पर आकर बताया था कि वह 4 साल से घर पर बैठे हैं। उनसे फिल्म हमशकल्स का क्रेडिट भी छीन लिया गया था। साजिद ने माना था कि उनकी सफलता उनके सिर पर चढ़ गई थी। बताया कि वह खुद में सुधार के लिए बिग बॉस में आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button