Breaking Newsअसम

हेमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई शपथ

सरमा के साथ 13 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली अपने पद की शपथ

नई दिल्ली। असम में भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने  आज यानी सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इससे पहले रविवार को उन्हें कई दौर की बैठकों के बाद विधायक दल का नेता चुना गया था।

इसी के साथ हेमंत बिस्वा सरमा असम के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। हेमंत के अलावा आज उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली है। सरमा के साथ 13 कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद की शपथ ग्रहण की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम का मुख्यमंत्री बनने पर हेमंत बिस्वा सरमा को ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह टीम असम की विकास यात्रा को गति देगी और लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button