Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

औरैया जिले में ऑपरेशन पाताल के तहत अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, मौके से तीन तस्करों को किया गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में चलाए रहे ऑपरेशन पाताल के तहत...

औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में चलाए रहे ऑपरेशन पाताल के तहत औरैया पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान पुलिस ने 3 अभियुक्तों को 45 निर्मित एवं अर्द्ध निर्मित अवैध असलाह बनाने वाले उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कोतवाली औरैया परिसर में एक वार्ता का आयोजन किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी व थाना बेला पुलिस द्वारा जनपद में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। जिसमें 45 निर्मित विभिन्न प्रकार के अर्ध निर्मित एवं असलाह बनाने के उपकरण 19 कारतूस सहित अवैध शस्त्र निर्माण करने वाले तीन अभियुक्तों व तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस के सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनो को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा भारी मात्रा में रंगीन तमंचे बरामद किए हैं। बताया कि पूछताछ में युवकों ने जानकारी दी वह लोग अवैध असलहे की तस्करी करते हैं। यह असलहै 5 से 6 हजार तक में बिक्री होते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य अभियुक्त रामदुलारे शर्मा पुत्र स्वर्गीय रामाधार निवासी भटपुरा एरवाकटरा हाल पता नंगला भागा थाना भरथना जनपद इटावा, प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेश दिवाकर निवासी दखलीपुर थाना फफूंद एवं शुगर सिंह पुत्र सोबरन सिंह निवासी काजल मार्बल थाना दिबियापुर को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button