Breaking NewsTop Newsमुंबईराज्य

गुवाहाटी: एकनाथ शिंदे पहुंचे मां कामाख्या देवी के दरबार ,कि संकट से निकलने की प्रधाना…

महाराष्ट्र में कल होगा फ्लोर टेस्ट, बागियों ने किया मुंबई वापसी का ऐलान...

DESK : महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बुधवार को गुवाहाटी में मां कामख्या देवी मंदिर में दर्शन किए। गुवाहाटी आने के बाद बागी नेता को पहली बार होटल से बाहर देखा गया है। माना जा रहा है कि आज दोपहर बाकी विधायक मंदिर में दर्शन को आ सकते हैं। वहीं महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को कहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राज्यपाल कोश्यारी ने 30 जून को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इसके लिए उन्होंने पत्र भी जारी कर दिया है। खबर है कि इस दौरान फ्लोर टेस्ट के जरिए सरकार को बहुमत साबित करनी होगी। यह पूरा सत्र सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा। साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सचिव राजेंद्र भागवत के नाम लिखे पत्र में कोश्यारी ने कहा, ‘कुछ नेताओं की तरफ से भड़काऊ बयानों को देखते हुए मतदान प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने और संभावित कानून और व्यवस्था की स्थिति से बचने के लिए विधान भवन के अंदर और बाहर पर्याप्त सुरक्षा तैनात की जाएगी।’

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने लिखा, ‘प्रदेश का संवैधानिक प्रमुख के तौर पर मैं सुनिश्चित करूंगा कि सरकार सदन विश्वास और समर्थन के साथ सुचारू रूप से चले। इसलिए मैंने मुख्यमंत्री को बहुमत साबित करने के लिए पत्र जारी कर दिया है…।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button