Breaking NewsTop Newsदिल्लीबिहारराज्यराष्ट्रीय न्यूज

बिहार के ‘आलोक कुमार’ बने sbi के एमडी,अब एसबीआई में चार एमडी…

देश के सबसे धनवान बैंक के एमडी बने 'आलोक कुमार', जानें अब तक कितने बिहारी पहुंचे हैं इस पद तक...

DESK : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के एमडी के तौर पर बिहार के रहनेवाले आलोक कुमार की नियुक्ति की गई है। मूल रुप से बिहार के समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर गांव के शिक्षक पुत्र आलोक कुमार चौधरी भारतीय स्टेट बैंक के एमडी के पद पहुंचनेवाले वह बिहार से तीसरे कर्मचारी हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पिता स्वर्गीय केदार नारायण चौधरी उच्च विद्यालय अरुणाचल प्रदेश से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। आलोक कुमार चौधरी तीन भाइयों में मंझले हैं। बड़े भाई अशोक चौधरी शिक्षक पद से अरुणाचल प्रदेश से अवकाशप्राप्त हैं।बिहार बोर्ड की परीक्षा अच्छे अंक से उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने लंगट सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर से पढ़ाई की। स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद पहले वे पीएनबी में अफसर बने। एसबीआई का एमडी बनने से गांव में खुशी की लहर है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारतीय स्टेट बैंक के पीओ के पद पर 1987 से कार्यभार संभालने के बाद भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद तक पहुंचे। इस पद के लिए कुल 21 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार मार्च में किया गया था। इनमें इनका चयन किया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वित्तीय सेवा विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, नए एमडी की नियुक्ति पद ग्रहण करने की तिथि से और उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि (30 जून, 2024), या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक प्रभावी है। उनकी नियुक्ति 31 मई, 2022 को अश्विनी भाटिया के प्रबंध निदेशक के रूप में सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर हुई है। चौधरी पहले बैंक में उप प्रबंध निदेशक (वित्त) थे। नए एमडी के रूप में, वह खुदरा व्यापार और संचालन को संभालेंगे। चौधरी की नियुक्ति के बाद, एसबीआई के पास अब चार एमडी हैं। अन्य एमडी चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी, स्वामीनाथन जे और अश्विनी कुमार तिवारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button