NEWSउत्तर प्रदेशराज्य

अलीगढ़: जलभराव से बेहार किसान…10 हजार की आर्थिक मदद का भरोसा

परिवार आपदा एवं भुखमरी से सुरक्षित रह सके...

अलीगढ़: अलीगढ़ भारी बारिश एवं जलभराव से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोगों को विभिन्न प्रकार से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां शहरी जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं दूसरी तरफ किसानों की फसल प्रभावित हुई है। रोजी रोजगार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित व्यक्ति की यथासंभव मदद की जा रही है, उन्हें सहायता देने के साथ ही तात्कालिक राहत भी पहुंचाई जा रही है ताकि आमजन की रोजी-रोटी पर संकट न आये। फसल को और अधिक बर्बादी से बचाया जा सके और परिवार आपदा एवं भुखमरी से सुरक्षित रह सके।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह बुधवार को कलेक्ट्रेट में जन समस्याओं को सुन रहे थे। ऐसे में मदनपुर छबीला ग्राम के प्रगतिशील किसान अपने कुछ साथी किसानों के साथ जिलाधिकारी से मिले। अपनी समस्या को जिलाधिकारी के सम्मुख रखते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में धान की फसल कुछ किसानों द्वारा काटी जा रही है या कटने को तैयार है। बेमौसम बरसात से खेतों में धान की फसल डूब गई है और तेज़ हवाओं से गिर गयी है। खेतों में जलभराव की समस्या से फसल को काफी नुकसान हुआ है, यदि जल्द ही खेतों से पानी नहीं निकाला गया तो यह नुकसान और अधिक होगा। समस्या का समाधान बताते हुए किसानों बताया कि यदि उनको 800 मीटर लंबाई का पाइप मिल जाए तो वह इंजन लगाकर अपने खेतों का पानी निकाल सकते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कुशल प्रशासक जिला मजिस्ट्रेट इंद्र विक्रम सिंह ने किसानों की समस्या एवं उसका निदान जानकर तत्काल 10,000 रूपये की आर्थिक मदद करते हुए कहा कि वह इससे पाइप खरीद कर खेतों का पानी निकालकर फसल को और अधिक नुकसान से बचाएं। राजवीर सिंह ने जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की कार्यशैली की तारीफ करते हुए प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों की समस्याओं को सिर्फ सुना ही नहीं जा रहा है बल्कि तत्काल निदान भी किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को विश्वास दिलाया कि इस पाइप से वह अपने खेतों का पानी तो निकालेंगे ही बल्कि अन्य सभी साथी किसानों के खेतों में भरे पानी को पाइप के माध्यम से निकालने में भी उनकी मदद करेंगे। इससे जहां फसल को सुरक्षित कर सकेंगे वहीं पशुओं को चारा भी प्राप्त होगा। प्रगतिशील किसान ने डीएम को आश्वस्त किया कि वह इस पाइप का सार्वजनिक रूप से प्रयोग कर फसल बचाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button