Breaking NewsTop News

बैकफुट पर आ गए संजय राउत, गिर सकती है उद्धव सरकार, रातों रात शिंदे के बदल गए सुर…

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का गिरना तय माना जा रहा है...

DESK : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का गिरना तय माना जा रहा है। वर्तमान में यहां जिस प्रकार की राजनीतिक संकट उत्पन्न हुई है। उसके बाद अब शिवसेना के चाणक्य संजय राउत ने भी यह मानना शुरू कर दिया है कि सरकार गिर सकती है। जबकि बीती रात तक वह यकीन के साथ यह कह रहे थे कि सरकार को किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बुधवार को पार्टी के बागी विधायकों के असम जाने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा सत्ता जाएगी, लेकिन पार्टी की प्रतिष्ठा से समझौता नहीं करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एकनाथ शिंदे पर बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि वह शिवसैनिक हैं और उनसे अभी पार्टी की बातचीत जारी ही है. सुबह भी मैंने उनसे बात की है. कोई परेशानी नहीं है. वे लोग शिवसेना में ही रहेंगे। बता दें कि एक दिन पहले बगावत के बाद एकनाथ शिंदे को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था। अब राउत ने उन्हें पार्टी का समर्पित नेता बताया है। राउत ने कहा कि हम लगातार सभी के संपर्क में हैं और सभी विधायक शिवसेना में ही रहेंगे। ऑपरेशन लोटस सफल नहीं हो पाएगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अभी एकनाथ शिंदे 34 शिवसेना विधायक और सात निर्दलीय विधायकों के साथ असम पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि शाम तक यह संख्या 50 तक पहुंच गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 10 और विधायक उद्धव ठाकरे से बगावत कर शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। अगर, ऐसा हुआ तो बागी विधायकों की संख्या 50 हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र में सरकार को खतरे में देखकर कांग्रेस और NCP भी अलर्ट हो गई है। अगर शिवसेना में बागी विधायकों की संख्या बढ़ी तो निश्चित रूप से उद्धव ठाकरे सीएम की कुर्सी बचाने में नाकाम हो जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button