Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य
Trending

भाजपा प्रत्याशी भदौरिया ने अर्चना मैनपुरी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के साथ मुलायम सिंह के संसदीय क्षेत्र में उस तिलिस्म को तोड़ दिया,

भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई,तीन दशक से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का ही कब्जा रहा

मैनपुरी – भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया ने मैनपुरी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के साथ मुलायम सिंह के संसदीय क्षेत्र में उस तिलिस्म को तोड़ दिया, जो लगातार तीन दशक से बरकरार था।

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। यहां से भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी मनोज यादव को सात मतों से मात दी है।

इस जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान 30 में से 29 सदस्यों ने वोट डाले। एक सदस्य जेल में निरुद्ध होने के चलते मतदान नहीं कर सका। तीन बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया।

भाजपा की अर्चना भदौरिया को 18 वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी मनोज यादव को 11 वोट मिले।अर्चना भदौरिया ने सपा के मनोज यादव को सात मतों से शिकस्त दी है। जिला पंचायत के कुल 30 सदस्यों में सपा समर्थित सदस्यों की संख्या 13 और भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या आठ है। एक सदस्य कांग्रेस का है तो वहीं आठ सदस्य निर्दलीय हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां भाजपा की जीत में निर्दलीयों ने अहम भूमिका निभाई है।

जिले में वर्ष 1991 से लेकर अब तक लगभग तीन दशक से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का ही कब्जा रहा। प्रदेश में सरकारें बदलती रहीं, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को सपा से कोई नहीं छीन सका। लेकिन इस बार भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर सपा के तिलिस्म को तोड़ दिया।

कब कौन रहा जिला पंचायत अध्यक्ष

– सियाराम चतुर्वेदी 1947 से 1948 तक कांग्रेस

– माधौनरायन मुदगल 1948 से 1952 तक कांग्रेस

– लायक सिंह यादव जुलाई 1952 से सितंबर 1952 तक कांग्रेस

– रामस्वरूप यादव सितंबर 1952 से अप्रैल 1957 तक कांग्रेस

– उजागर लाल अप्रैल 1957 से जून 1957 तक निर्दलीय

– सूरज सिंह मई 1957 से अप्रैल 1958 तक निर्दलीय

– डीएम प्रशासक 1958 से 1961 तक

– शिववक्ष सिंह राठौर 1961 से 1962 तक कांग्रेस

– डीएम प्रशासक 1962 से 1968 तक

– शिववक्ष सिंह राठौर 1968 से 1969 तक कांग्रेस

– सूरज सिंह यादव 1969 से 1972 कांग्रेस

– डीएम प्रशासक 1972 से 1975

– सूरज सिंह यादव 1976 से 1978 तक कांग्रेस

– डीएम प्रशासक 1978 से 1991 तक

–  सूरज सिंह यादव अप्रैल 1991 से मार्च 1992 तक सपा

– डीएम प्रशासक मार्च 1992 एक महीने तक

– शिवओंकार नाथ पचौरी (नामित) मार्च 1992 से जनवरी 1993 तक भाजपा

– डीएम प्रशासक जनवरी 1993 से जून 1994 तक

– सूरज सिंह यादव जून 1994 से मई 1995 तक सपा

– सुमन यादव मई 1995 से जून 2000 तक सपा

– सुमन यादव जनवरी 2001 से जून 2005 तक सपा

– सुमन यादव जनवरी 2006 से जनवरी 2011 तक सपा

– आशू दिवाकर जनवरी 2011 से जून 2016 तक सपा

– संध्या यादव जनवरी 2016 से अप्रैल 2021 तक सपा

– 2021 में भाजपा की अर्चना भदौरिया विजयी

संवाददाता –  राजनारायण सिंह चौहान मैनपुरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button