NATIONALNEWS

डिफेंस में बड़ी छलांग की तैयारी…इन देशों को 35 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट करेगा भारत

हिंद महासागर के देशों और अफ्रीकी मुल्कों को निर्यात किया जाए....

DESK:  भारत ने बीते कुछ सालों में रक्षा क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है और अब आने वाले सालों में इसमें और इजाफा होने की तैयारी है। भारत की ओर से अफ्रीका समेत दुनिया के कई देशों को 35,000 करोड़ रुपये तक के हथियार और ड्रोन्स आदि बेचे जाने की तैयारी है। डिफेंस एग्जिबिशन से इतर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन तैयारियों के बारे में जानकारी दी है। इस प्रदर्शनी में भारत स्वदेश में बने हथियारों, उभरती तकनीकों पर अपनी रिसर्च और स्वार्म ड्रोन्स जैसे उपकरणों की ताकत दुनिया को दिखाएगा। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में भी भारत ने बड़ी सफलता हासिल की है। अब भारत की कोशिश है कि इन हथियारों और तकनीकों को हिंद महासागर के देशों और अफ्रीकी मुल्कों को निर्यात किया जाए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

डिफेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि यह एक्सपो सबसे बड़ा है, जिसमें 1,340 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है। पीएम नरेंद्र मोदी भी बुधवार को इसमें पहुंचने वाले हैं और इंडिया पैवेलियन का उद्घाटन करने वाले हैं। इसमें हथियारों के अलावा ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को भी दिखाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस एक्सपो में कुल 75 देशों की ओर से हिस्सा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button