Top Newsउत्तर प्रदेशबिहारराज्यराष्ट्रीय न्यूज

कांग्रेस को फिसड्डी बताया प्रशांत किशोर ने , भाजपा के साथ राजद का भी किया गुणगान…

राजद से सीखे कांग्रेस, बना रहेगा भाजपा का प्रभाव ,बीजेपी को चुनौती देना आसान नहीं’,1984 से कांग्रेस ने अपने दम पर नहीं बनाई है सरकार...

DESK : देश की राजनीति के सबसे बड़े रणनीतिकार माने जाने वाले प्रशांत किशोर पिछले कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस पर हमले कर रहे हैं। अब उन्होंने कांग्रेस को वर्तमान समय में सबसे फिसड्डी पार्टी बता दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रासंगिक बने रहने के लिए चर्चा में बने रहने की जरूरत होती है। वह चाहे पॉजिटिव हो या नेगेटिव, लेकिन कांग्रेस इस मामले में फिसड्डी दिखती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रशांत किशोर ने कहा है कि कांग्रेस को बिहार से सीखना चाहिए कि राजनीतिक विरोधी को चुनौती कैसे दी जाती है और विपक्ष में कैसे रहा जाता है। उनका इशारा बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से था। जिसने साबित किया कि सरकार में नहीं होने के बाद भी वह हमेशा चर्चा में सबसे ऊपर रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एक समाचार पत्र के साथ बातचीत में प्रशांत किशोर का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी दो दशकों तक देश की राजनीति में प्रभावी बनी रहेगी और दूसरे दलों के लिए चुनावों में उसे हराना बहुत कठिन होगा। प्रशांत किशोर ने ‘1977 के दौर को छोड़कर आजादी के बाद से 1990 तक कांग्रेस पार्टी ही भारतीय राजनीति के केंद्र में रही। उस समय राजनीति का हर पैंतरा कांग्रेस की तरफ से होता था. उस दौर में कोई दूसरी पार्टी पैन इंडिया अपनी पहुंच नहीं बना पा रही थी. आज के दौर में बीजेपी ने वह पकड़ बना रखी है.’

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बिहार में अपनी पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके प्रशांत किशोर ने कहा कि कि अगले 20-30 वर्षों तक देश की राजनीति के केंद्र में बीजेपी ही रहने वाली है। राजनीति चाहे उसके समर्थन में हो, या उसके विरोध में, लेकिन केंद्र में बीजेपी ही रहने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी को ऐसे रास्ते पर पहुंचा दिया है, जहां उसे चुनौती देना सभी के लिए बहुत मुश्किल काम है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रशांत किशोर ने कहा कि 1984 के दौर में कांग्रेस अपने चरम पर थी, उस समय मिली जीत ऐतिहासिक थी, वह बहुत बड़ी जीत थी. लेकिन 1990 के बाद के दौर में कांग्रेस सिमटने लगी। हालांकि इस दौरान कांग्रेस केंद्र में जरुर रही, लेकिन वह इस दौरान दूसरी पार्टियों पर निर्भर रही। इस दौर को ऐसा नहीं माना जा सकता कि हर तरफ कांग्रेस थी. वह गठबंधन की बैसाखी के सहारे सरकार बना तो रही थी, पर कांग्रेस की वह अपील नदारद थी जो 90 के दशक के पहले हुआ करती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button