Top Newsउत्तर प्रदेश

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा- जो लोग किसानों के लिए कुछ नहीं कर सके वही लोग आज उन्हें भड़का रहे हैं

"प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि और किसानों पर विशेष ध्यान दिया"

मिर्जापुर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चुनार तहसील क्षेत्र के गुंसाईपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो लोग पहले सत्ता में रहते हुए किसानों के लिए कुछ नहीं कर सके, वही आज उनको भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक कृषि उपजाऊ भूमि उत्तर प्रदेश में है। इसके बाद भी प्रदेश में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्पादन कम है। यह प्रदेश के किसानों, वैज्ञानिकों व सरकार के लिए एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण कर उसका खेती में उपयोग किया जाना चाहिए। यह महाभारत काल से नहीं बल्कि वैदिक काल से परंपरा रही है। यह देश की अर्थ व्यवस्था का आधार रही है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि 15 साल में कृषि विकास से संबंधित कोई कार्य नहीं किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि और किसानों पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार आज किसानों को खेती से जुड़ी नई-नई जानकारियां देने के लिए ब्लाक स्तर पर किसान मेले का आयोजन कर रही है, जिससे किसानों को कृषि संबंधी जानकारी आसानी से मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button