NEWSpoliticsमुंबईराज्य

खुलासा : पकड़ा गया बच्चों से भीख मंगवाने वाला गिरोह… तीन आरोपी गिरफ्तार

 बच्चों को अगवा कर भीख मंगवाने वाली गैंग का पर्दाफाश ,2 आरोपी गिरफ्तार एक फरार

मुंबई। बच्चों को चोरी कर उन्हें भीख मांगने को मजबूर करने वाले एक गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को मुंबई की कांजुरमार्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के चंगुल से एक साल और पांच साल के दो बच्चों को बरामद किया गया है। दोनों बच्चों को आरोपियों ने 4 दिसंबर को मुंबई के कांजुरमार्ग इलाके से चुराया था। बच्चों की मां वर्षा कांबले फुटपाथ पर रहती थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आरोपी महिला ने उससे नजदीकी बढ़ाई और मौका मिलते ही दोनों बच्चे चोरी कर अपने साथी के साथ भाग निकली। शिकायत के आधार पर बच्चा चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से कल्याण पहुंचे और वहां से लंबी दूरी की ट्रेन पकड़कर पुणे पहुंचे। पुलिस आरोपियों का पीछा करते हुए औरंगाबाद पहुंची जहां के गंगापुर तालुका के जलगांव से दोनों बच्चों को बरामद किया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मामले में बच्चों को अपने चंगुल में रखने वाले ताराबाई काले और चंदू काले नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना हर्षद काले है। इसके बाद उसे नाशिक के येवला इलाके से गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस को हर्षद की पत्नी पूर्णिमा काले की भी तलाश है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने भीख मांगने के लिए बच्चों को चुराया था। दोनों बच्चों को उनकी मां के हवाले कर दिया गया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या आरोपियों ने दूसरे बच्चों को भी चुराया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दरअसल पीड़ित महिला की पहचान कुछ हफ्ते पहले ही आरोपियों से पुणे से मुम्बई आते वक्त ट्रेन में हुई थी ,,और आरोपी भी पीड़िता के साथ कांजुर मार्ग में रहने आये थे लेकिन मौका पाकर 4 दिसम्बर को बच्चो को लेकर फरार हो गए

जिसके बाद FIR दर्ज की गई और आरोपियों की खोजबीन शुरू हुई और आखिर में गिरफ्तार भी कर लियागया ,जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी बच्चो को अगवाकर दूसरे शहरों में भीख मागवानेक लिए करने वाले थे. इसके पहलेभी उन्होंने ऐसी कोई घटना को अंजाम दिया है क्या उस्कीजाँच पड़ताल की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button